युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का नाबालिग आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद.

admin  6 hours, 8 minutes ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL  , 14 फरवरी : थाना शहर पुलिस ने रेलवे रोड पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने मामले में शुक्रवार को एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि गोपाल कॉलोनी निवासी मुकेश पुत्र हरिचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 12 फरवरी की रात उसको सूचना मिली थी कि उसका छोटा लड़का सागर चोट लगने पर सरकारी हस्पताल में है। सूचना पाकर वह अस्पताल पहुंचा तो तब तक डॉक्टर ने सागर को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया था। वह पत्नी और सास के साथ रोहतक पीजीआई पहुंचा। पीजीआई में बेटे सागर ने पूछने पर बताया वह शाम को किसी काम से रेलवे रोड पर गया था। वहां पर एक लड़का मिला। लड़के के साथ उसका कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। झगड़े का मजा चखाने की धमकी देते हुए लड़के ने जेब से चाकू निकालकर जान से मारने की नीयत से उसके पेट में मार दिया। मुकेश की शिकायत पर थाना शहर में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान आरोपी की पहचान एक नाबालिग के रूप में हुई। थाना शहर पुलिस ने शुक्रवार को नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहाँ से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया।

img
img